{"_id":"033f972f117a607b8e42fb78e53c3fcb","slug":"tradition-of-dham-in-panchayat-election-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: यहां धाम तय करती है प्रत्याशी की जीत-हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: यहां धाम तय करती है प्रत्याशी की जीत-हार
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 26 Dec 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिले के रेणुका और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों की कई पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशी की जीत का दावा उसकी धाम से लग जाता है। प्रधान पद का उम्मीदवार एवं रसूखदार प्रत्याशी अपने घर में पंचायत के लोगों को धाम देता है। इसमें कच्ची और पक्की शराब के अलावा बकरे का मीट परोसा जाता है।
विज्ञापन
उम्मीदवार मतदाताओं को अपने घर आमंत्रित करता है। धाम के दौरान उपस्थित लोगों से प्रत्याशी अंदाजा लगाता कि उसे इस बार जीत मिलेगी या हार। पंचायत के कुल वोटर में से ज्यादातर उसके घर में धाम खाने पहुंचे तो समझो कि लोग उसके पक्ष में हैं। यदि धाम में वोटरों की संख्या कम रही तो माना जाता है कि नहीं आने वाले वोटर उसके पक्ष में मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
संगड़ाह, नौहराधार, हरिपुरधार, रोनहाट, शिलाई, सतौन, कमरऊ और कफोटा आदि क्षेत्रों में प्रधान की धाम काफी प्रसिद्ध है। प्रधान पद का उम्मीदवार पंफलेट, पोस्टर, बैनर, वाहनों से प्रचार की बजाय शराब और बकरे खरीदने पर मोटी रकम लगाता है।
विज्ञापन
अपेक्षाकृत धाम के दौरान पंचायत के लोगों की संख्या थोड़ी कम रही तो वह डोर-टू-डोर प्रचार तेज कर देता है। यदि धाम में रिकॉर्ड तोड़ संख्या रही तो पंचायत का दूसरा उम्मीदवार भी यह मान लेता है कि धाम देने वाले रसूख उम्मीदवार की जीत तय है।
धारटीधार एवं सैनधार में प्रचार पर जोर- शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 29 पंचायतों में लाधी महल, जेलभोज, शिलाई एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतों में बकरों एवं शराब की धाम का जबरदस्त प्रचलन है। धारटीधार एवं सैनधार क्षेत्र की 100 से अधिक पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवार धाम देने की बजाय डोर-टू-डोर प्रचार में अधिक विश्वास रखते हैं।