{"_id":"5ef205068ebc3e430f3f7986","slug":"tradition-broken-by-corona-lord-jagannath-s-rath-yatra-did-not-come-out-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से टूटी परंपरा, मंडी में नहीं निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से टूटी परंपरा, मंडी में नहीं निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
Tue, 23 Jun 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
छोटी काशी में कोरोना के चलते इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल सकी। रथ यात्रा के न निकले से इस बार वर्ष 1679 से चली आ रही परंपरा टूट गई है। एक वर्ष से भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और रथ खींचने का इंतजार कर रहे भक्तों को इस बार मायूस होना पड़ा। 23 जून को जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जानी थी। कोरोना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। मंगलवार को भी हर रोज की तरह सुबह- शाम जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना ही की गई। प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। छोटी काशी मंडी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वृदांवन की तर्ज पर निकाली जाती थी।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर पड्डल में हर वर्ष पूजा-अर्चना के साथ रथयात्रा भी निकाली जाती है। मंडी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की स्थापना वर्ष 1679 में हुई थी। मंदिर में रखी काष्ट की मूर्तियों को उड़ीसा से लाया गया है। कहा जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट कलेश दूर होते हैं। भगवान जगन्नाथ महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है लेकिन इस बार कोराना के साये के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। मंदिर के पुजारी वेद दास शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलनी थी, लेकिन इस बार नहीं निकाली गई। मंदिर में सिर्फ हर रोज की तरह पूजा-अर्चना ही की गई।
विज्ञापन