फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tradition broken by Corona, Lord Jagannath's Rath Yatra did not come out in Mandi

कोरोना से टूटी परंपरा, मंडी में नहीं निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Tue, 23 Jun 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Tradition broken by Corona, Lord Jagannath's Rath Yatra did not come out in Mandi
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला

 छोटी काशी में कोरोना के चलते इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल सकी। रथ यात्रा के न निकले से इस बार वर्ष 1679 से चली आ रही परंपरा टूट गई है। एक वर्ष से भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और रथ खींचने का इंतजार कर रहे भक्तों को इस बार मायूस होना पड़ा।  23 जून को जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जानी थी। कोरोना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। मंगलवार को भी हर रोज की तरह सुबह- शाम जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना ही की गई। प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका। छोटी काशी मंडी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वृदांवन की तर्ज पर निकाली जाती थी। 

विज्ञापन


जगन्नाथ मंदिर पड्डल में हर वर्ष पूजा-अर्चना के साथ रथयात्रा भी निकाली जाती है। मंडी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की स्थापना वर्ष 1679 में हुई थी। मंदिर में रखी काष्ट की मूर्तियों को उड़ीसा से लाया गया है।  कहा जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट कलेश दूर होते हैं। भगवान जगन्नाथ महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है लेकिन इस बार कोराना के साये के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। मंदिर के पुजारी वेद दास शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलनी थी, लेकिन इस बार नहीं निकाली गई। मंदिर में सिर्फ हर रोज की तरह पूजा-अर्चना ही की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed