फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traders' association seeks relaxations for the festive season.

Shimla News: त्योहारी सीजन में व्यापार मंडल ने मांगी छूट

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traders' association seeks relaxations for the festive season.
शिमला। व्यापार मंडल शिमला ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार के कारोबारियों को अपनी दुकानों के बाहर सामान सजाने की शर्तों में कुछ छूट देने की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपप्रधान राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपकर यह प्रमुख मांग उठाई। अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है और कारोबारियों को त्योहारों के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद होती है। इन दिनों नगर निगम की ओर से तहबाजारियों और सड़कों पर सामान लगाने वालों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है, उससे स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकानों के बाहर सामान नहीं सजा पा रहे हैं। स्थिति यह है कि नगर निगम के कर्मी दुकानों के छज्जे के नीचे रखे सामान को भी उठाकर ले जा रहे हैं। व्यापार मंडल ने आयुक्त से मांग की है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में दुकानों के आगे एक से डेढ़ फीट तक त्योहार से संबंधित सामान सजाने की छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article