{"_id":"5fbe8b7f1105907fec4ed8b0","slug":"trade-union-strike-2020-and-private-bus-strike-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियनें आज रहेंगी हड़ताल पर, ट्रकों से सीमेंट ढुलाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड यूनियनें आज रहेंगी हड़ताल पर, ट्रकों से सीमेंट ढुलाई होगी प्रभावित
Thu, 26 Nov 2020 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गुरुवार को हिमाचल में भी असर दिखेगा। राजधानी शिमला समेत जिलों की कुछ प्राइवेट बस यूनियनें हड़ताल पर रहेंगी। प्रदेश के सीमेंट कारखानों में ढुलाई करने वाली ट्रक यूनियनें भी चक्का जाम में शामिल हो सकती हैं। इससे सीमेंट ढुलाई प्रभावित होगी। कुछ टैक्सी ऑपरेटर भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व राष्ट्रीय फेडरेशनों के संयुक्त मंच के प्रदेश के संयोजक एवं सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि वीरवार को देश के करोड़ों लोग मोदी सरकार की मजदूर, कर्मचारी, किसान, महिला, नौजवान, छात्र, दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उधर, राष्ट्रीयकृत बैंकों, बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियनों सहित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर और मिड-डे मील वर्कर भी हड़ताल में शामिल होंगी। औद्योगिक इकाइयों में भी वीरवार को कामकाज प्रभावित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में मजदूर संगठन सीटू, इंटक, एटक, केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति, पोस्टल कर्मचारी यूनियन, नॉर्थ जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, प्रदेश प्राइवेट बस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन, हिमाचल किसान सभा, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, एसएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. कश्मीर ठाकुर, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, एटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि वीरवार को सड़कों पर उतरकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।