फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tractor made from scrap scooter engine mandi himachal pradesh

कबाड़ के स्कूटर इंजन से बना दिया खेत जोतने वाला ट्रैक्टर

Mon, 07 Oct 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Tractor made from scrap scooter engine mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कबाड़ से स्कूटर इंजन खरीदकर पिता-पुत्र ने एक साल में खेत जोतने वाला ट्रैक्टर तैयार कर दिया। सुंदरनगर की पलौहटा पंचायत के नेरी गांव के रमेश कुमार और उनके बेटे जितेंद्र वर्मा ने यह कर दिखाया है। दोनों पिता-पुत्र इंजीनियर नहीं बल्कि बारहवीं पास हैं। 20 हजार रुपये में तैयार किए 55 किलोग्राम के इस ट्रैक्टर में पांच हल लगे हैं।

विज्ञापन


रिंग व डबल रिंग तीन प्रकार के टायर वर्जन में बने इस ट्रैक्टर में एक लीटर पेट्रोल डालकर दो बीघा जमीन की जुताई की जा सकती है। रमेश ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब व अपने मैकेनिकल ज्ञान का उपयोग कर स्कूटर-बाइक के इंजन कबाड़ से खरीदकर उसे हल जोतने वाले ट्रैक्टर में तबदील करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


कई बार फेल भी हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी और लक्ष्य को पूरा कर लिया। रमेश कुमार के मुताबिक यह ट्रैक्टर पहाड़ी राज्यों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इसे छोटी से छोटी जगह ले जाया जा सकता है। इसमें वाइब्रेशन न होने के कारण स्वास्थ्य पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर में लगाएंगे और उपकरण

रमेश कुमार ने कहा कि इस ट्रैक्टर में भविष्य में बदलाव लाएंगे। इसमें खेत से कचरा, घास व अन्य खरपतवार की सफाई करने के लिए उपकरण लगाएं जाएंगे। जुताई के साथ-साथ इस ट्रैक्टर से खेत की सफाई भी होगी। स्कूटर के इंजन के बाद अब वह मोटरसाइकिल के इंजन से भी ट्रैक्टर बनाने में सफल हो गए हैं।

आईआरडीपी में है रमेश का परिवार
रमेश कुमार ने कहा कि उनका चार सदस्यों का परिवार आईआरडीपी में है। बहू चार साल से किडनी के रोग से जूझ रही है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed