{"_id":"5d70a6588ebc3e93bb4c5129","slug":"tracker-rescue-by-kullu-police-trapped-in-kharahal-valley-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटक जाने से पहाड़ियों के बीच फंसा ट्रैकर, पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भटक जाने से पहाड़ियों के बीच फंसा ट्रैकर, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Thu, 05 Sep 2019 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी में माहुटी नाग की पहाड़ियों के बीच एक ट्रैकर रास्ता भटक जाने से फंस गया। बताया जा रहा है कि युवक बिजली महादेव से माहुटी नाग की तरफ घूमने निकला था। इस दौरान ट्रैकर रास्ता भटक गया। ऐसे में युवक की जान पर बन आई। युवक ने 100 नंबर पर काल कर अपने लिए मदद मांगी जिसके बाद पुलिस की एक टीम स्थानीय लोगों के साथ रात को माहुटी नाग की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुए ट्रैकर को रेस्क्यू किया। युवक माहुटी नाग से पीछे की तरफ पहाड़ी में फंसा हुआ था। अगर युवक को समय पर रेस्क्यू न किया जाता तो उसके साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बाद युवक को करीब डेढ़ घंटे के सफर के बाद लारीकोट गांव तक लाया गया। यहां से उसे वाहन के द्वारा कुल्लू पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने माहुटी नाग की पहाड़ियों में एक ट्रैकर को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन