{"_id":"629b8117fa626600782404db","slug":"tourists-will-be-able-to-take-views-like-kashmir-and-goa-in-himachal-s-gobind-sagar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gobind Sagar Lake: हिमाचल की गोबिंद सागर झील में पर्यटक ले सकेंगे कश्मीर और गोवा जैसे नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gobind Sagar Lake: हिमाचल की गोबिंद सागर झील में पर्यटक ले सकेंगे कश्मीर और गोवा जैसे नजारे
Sun, 05 Jun 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:37 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी खेल गतिविधियां होंगी। बंगाणा उपमंडल स्थित गोबिंद सागर झील में बड़सर की एक पार्टी 16 तरह की खेल गतिविधियां करवाने की इच्छुक है। इसके लिए विभागीय तौर पर प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोबिंद सागर झील में पर्यटक कश्मीर और गोवा जैसे नजारे ले पाएंगे। आने वाले दिनों में झील में गोवा की तर्ज पर पानी से संबंधित पैरा सेलिंग पैराग्लाइडिंग, फ्लाइंग वोट, वाटर जिपलाइन जैसी साहसिक खेल गतिविधियों(वाटर स्पोर्ट्स) और कश्मीर की डल झील की तरह शिकारा वोट का पर्यटक लुत्फ उठा पाएंगे। हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी खेल गतिविधियां होंगी। बंगाणा उपमंडल स्थित गोबिंद सागर झील में बड़सर की एक पार्टी 16 तरह की खेल गतिविधियां करवाने की इच्छुक है। इसके लिए विभागीय तौर पर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 10 जून को सामान उपलब्ध होने पर तकनीकी कमेटी इनका ट्रायल भी लेगी।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से स्पीड वोट, शिकारा वोट, क्याक वोटिंग, फ्लाइंग वोटिंग, पैडल वोटिंग, वाटर स्लाइड्स, पैरा सेलिंग वोटिंग, पैरा सेलिंग पैराग्लाइडिंग, वाटर जिपलाइन समेत अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। ट्रायल सफल होने के बाद ही ऊना जिला में ये गतिविधियां संभव होंगी। इससे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे। गोबिंद सागर झील क्षेत्र पंजाब से सटा हुआ होने के कारण यहां पर्यटक आसानी से पहुंचेंगे। यहां पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग का मौका भी मिलेगा। वर्तमान में गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की गई हैं। यहां सात सीटर व दो सीटर वोट उपलब्ध हैं। इनकी संख्या भी बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। झील में 16 तरह की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां चलाने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रायल सफल होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। - रवि धीमान, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन