{"_id":"625ec0afb602c855da6c5637","slug":"tourists-will-be-able-to-go-to-patseu-on-manali-leh-highway-administration-s-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का फैसला: मनाली-लेह हाईवे पर पटसेऊ तक जा सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का फैसला: मनाली-लेह हाईवे पर पटसेऊ तक जा सकेंगे पर्यटक
Tue, 19 Apr 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Apr 2022 07:32 PM IST
सार
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बीते 24 मार्च को मनाली-लेह हाईवे बहाल किया था। लाहौल प्रशासन की टीम ने सड़क का निरीक्षण करने के बाद सड़क को पर्यटकों के लिए खोला है। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि पटसेऊ तक की सड़क को सफर के लिए ठीक पाया गया है।
विज्ञापन
पटसेऊ मनाली-लेह हाईवे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की वादियों में सैर-सपाटे के लिए आने वाले सैलानी अब मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर पटसेऊ तक जा सकेंगे। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है। हालांकि, मनाली से शिकुंला दर्रा होते हुए कारगिल जाने वाले हाईवे पर सिर्फ जांस्कर घाटी के स्थानीय वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बीते 24 मार्च को मनाली-लेह हाईवे बहाल किया था। लाहौल प्रशासन की टीम ने सड़क का निरीक्षण करने के बाद सड़क को पर्यटकों के लिए खोला है। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि पटसेऊ तक की सड़क को सफर के लिए ठीक पाया गया है। इससे आगे फिलहाल पर्यटक नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और भूमि ने किया एचआरटीसी की बस में सफर
उधर, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार को लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में शूटिंग की। शूटिंग के दौरान एचआरटीसी के बस स्टैंड में दोनों को अलग-अलग सफर करते हुए दिखाया गया। दोनों बस में सवार हुए और सफर पर निकले। सोमवार को दोनों मनाली पहुंचे थे। दोनों मनाली के सोलंगनाला की वादियों में ठहरे हुए हैं। दूसरे दिन फिल्म यूनिट केलांग पहुंची। केलांग बस स्टैंड में एचआरटीसी के आरएम मंगलचंद मनेपा ने पूरी यूनिट का लाहौली परंपरा के अनुसार खतक पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को एचआरटीसी की बस में सफर करते हुए दिखाया गया। पूरा दिन बस के भीतर ही लाइट, कैमरा और एक्शन का दौर चलता रहा। मनाली और लाहौल घाटी के रमणीय स्थलों में लगभग दो सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली के अलावा लाहौल घाटी में कई लोकेशन फाइनल की गई हैं। कुल्लू के मणिकर्ण, नग्गर और कोठी गुलाबा जबकि लाहौल के कोकसर और सिस्सू में शूटिंग होगी।
विज्ञापन