फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists rush in Himachal's Koksar and manali, played in the snow

Tourist Season: हिमाचल के कोकसर में उमड़े सैलानी, बर्फ में जमकर कीं अठखेलियां

Tue, 16 May 2023 03:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 03:35 PM IST
सार

मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अटल टनल रोहतांग होकर सैलानी लाहौल के कोकसर पहुंचे। इस दौरान कोकसर में सैलानियों ने बर्फ के बीच मस्ती की। 

विज्ञापन
Tourists rush in Himachal's Koksar and manali, played in the snow
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने आए सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की बर्फीली वादियों का रुख कर रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अटल टनल रोहतांग होकर सैलानी लाहौल के कोकसर पहुंचे। इस दौरान कोकसर में सैलानियों ने बर्फ के बीच मस्ती की। इसके साथ ही यहां पर स्लाइडिंग और स्कीइंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। मौसम साफ रहने से सैलानी बड़ी संख्या में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर पहुंच रहे हैं। बर्फीले पहाड़ों के नजारों को सैलानियों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। सैलानियों ने ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, स्कीइंग, जिपलाइन का आनंद भी लिया। पर्यटन कारोबारी मान सिंह रावत और राजेश ने कहा कि आने वाले दिनों में और पर्यटक कोकसर बर्फ देखने के लिए कोकसर का रुख करेंगे। मौसम साफ रहने के बाद कोकसर की वादियां शानदार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


मनाली में दोगुने बढ़े पर्यटक, मणिकर्ण और कसोल में पहुंचे कम
वहीं, मई में कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। मनाली सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों का सैलानी रुख कर रहे हैं। वहीं, कसोल-मणिकर्ण की तरफ जाने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। हर पर्यटन स्थलों में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो मणिकर्ण-कसोल घाटी में 2420 पर्यटक आए थे। मई के दूसरे सप्ताह में 1920 रह गए। हालांकि, मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। मई के पहले सप्ताह में मनाली में 17053 पर्यटक वाहन पहुंचे थे। दूसरे सप्ताह में 39,685 पर्यटक वाहन आए हैं। अटल टनल रोहतांग में रिकाॅर्ड वाहन पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार अटल टनल रोहतांग में 19,462 वाहन आए। मनाली व अटल टनल रोहतांग की तरफ पर्यटकों का क्रेज काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक बर्फ का दीदार करने के लिए मनाली व लाहौल की वादियों को तरजीह दे रहे हैं। पार्वती घाटी की सड़कों पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। वहीं, पर्यटकों को भी जाम से दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ भुंतर से लेकर मणिकर्ण तक सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। खराब सड़क के चलते भी यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाके स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होंगी। इस दौरान भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली में आएंगे। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस सप्ताह लगभग 39,685 वाहन मनाली और अटल टनल रोहतांग में 19,462 औश्र मणिकर्ण-कसोल की तरफ 1920 वाहनों ने प्रवेश किया। पुलिस पर्यटन सीजन के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था बनाए हुए हैं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed