फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists played amidst the snow on the 16580 feet high Shinkula Pass

Shinkula Pass: 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा पर बर्फ के बीच पर्यटकों ने कीं अठखेलियां

Fri, 30 Sep 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 08:10 PM IST
सार

16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा पर बर्फ के बीच पर्यटकों ने शुक्रवार को अठखेलियां कीं। पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन
Tourists played amidst the snow on the 16580 feet high Shinkula Pass
शिंकुला दर्रा में पर्यटकों ने कीं अठखेलियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा पर बर्फ के बीच पर्यटकों ने शुक्रवार को अठखेलियां कीं। पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में जमकर मस्ती की। त्योहारी सीजन में पर्यटकों को कैश करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम की परिवहन शाखा ने लद्दाख सीमा से सटे हिमाचल के शिकुंला दर्रे के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन कम सवारियां मिलने से डीलक्स बस नहीं जा सकी। महज 15 सवारियां होने के कारण निगम ने शिंकुला के लिए 15 सीटर मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) भेजी। समुद्रतल से 16,580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकुंला दर्रे में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। निगम का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर शिकुंला दर्रे के लिए डीलक्स बस भेजी जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सर्दियां शुरू होने से पहले शिकुंला दर्रे में बर्फ के बीच पर्यटकों की अठखेलियां शुरू हो गई हैं। इससे मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। शिंकुला दर्रा सैलानियों का स्नो प्वाइंट बन गया है। पहले पर्यटक रोहतांग दर्रे में ही बर्फ का दीदार कर पाते थे, लेकिन अटल टनल बनने के बाद सैलानी शिंकुला और बारालाचा दर्रे में पहुंच रहे हैं। रोहतांग की अपेक्षा शिंकुला और बारालाचा दर्रे में बर्फ लंबे समय तक रहती है। वहीं, सीमा सड़क संगठन ने भी सड़कों को डबल लेन कर सफर को सुगम बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीटीडीसी ने पर्यटकों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की है। दशहरा सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर शिकुंला के साथ बारालाचा और रोहतांग दर्रे के लिए निगम डीलक्स बस सेवा शुरू करेगा।  उधर, पर्यटन विकास निगम मनाली की परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधन रामपाल ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन कम पर्यटक होने होने के कारण 15 सीटर टेंपो ट्रैवलर भेजा गया। पर्यटकों की आमद बढ़ते ही 35 सीटर डीलक्स बस भेजी जाएगी। सड़क की हालत सुधरते ही चंद्रताल के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed