फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists have to wait for travel in steam engine on shimla kalka railway.

फिर टूट गया कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर स्टीम इंजन में सफर का सपना

Sat, 25 Jun 2016 08:47 AM IST
एमएम भंडारी/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
एमएम भंडारी/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sat, 25 Jun 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
Tourists have to wait for travel in steam engine on shimla kalka railway.
अमृतसर से ठीक होकर आया ऐतिहासिक स्टीम इंजन परवाणू से चंद दूरी तय करते ही गुम्मा के पास फिर खराब हो गया। - फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 100 साल पुराने स्टीम इंजन के सफर के लिए सैलानियों को इंतजार करना पड़ेगा। अमृतसर से ठीक होकर आया ऐतिहासिक स्टीम इंजन परवाणू से चंद दूरी तय करते ही गुम्मा के पास फिर खराब हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को इंजन कालका से शिमला लाया जा रहा था। ऐसे में विश्व धरोहर ट्रैक पर दौड़ने वाले ऐतिहासिक स्टीम इंजन की मरम्मत पर सवाल उठ रहे हैं। मार्च माह में स्टीम इंजन मरम्मत को शिमला से अमृतसर भेजा था।
विज्ञापन


यह स्टीम इंजन वर्तमान में शिमला से कैथलीघाट तक चलता है। तीन माह पहले तकनीकी खराबी आने से इसकी बुकिंग बंद कर इसे मरम्मत को रेलवे वर्कशॉप अमृतसर भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पहुंचाया जा रहा था शिमला

Tourists have to wait for travel in steam engine on shimla kalka railway.
बताया जा रहा है कि अमृतसर से इंजीनियर की टीम मंगवाकर इंजन को दुरुस्त किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर रेलवे वर्कशॉप से स्टीम इंजन ओके होकर शिमला रवाना किया गया। इसे कालका से चलने वाली अप-मिक्स ट्रेन के साथ जोड़ा गया। स्टीम इंजन के सफर को लेकर पर्यटकों खासकर विदेशी सैलानियों में काफी क्रेज है।

इसका इस्तेमाल बॉलीवुड की कई शूटिंग में हो चुका है। जैसे-जैसे क्षेत्र में स्टीम इंजन के खराब होने का पता चल रहा है, वैसे-वैसे लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

चक्के गर्म होना शुरू हुए तो रोका इंजन
कालका से करीब तीन किमी दूर गुम्मा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही स्टीम इंजन के चक्के गर्म होना शुरू हो गए। इंजन में बैठे क्रू ने देखा कि इसके चक्के गर्म हो रहे हैं। ट्रेन को रुकवा कर इंजन को अलग कर बाकी ट्रेन को आगे चलने दिया गया।

बताया जा रहा है कि अमृतसर से इंजीनियर की टीम मंगवाकर इंजन को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके बाद उसे शिमला रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed