फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists have fake permits for rohtang

जाली परमिट पर रोहतांग की सैर, एसडीएम ने काटे चालान

Thu, 26 May 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 26 May 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
tourists have fake permits for rohtang
वाहनों की चैकिंग करती एसडीएम मनाली ज्योति राणा। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग में सैलानियों को घुमाने वाले टैक्सी चालक परमिट से छेड़छाड़ कर प्रशासन को चूना लगा रहे हैं। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने ऐसे चालकों पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को रोहतांग और आसपास के क्षेत्रों में चालान काटे। कुछ मामलों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने भी रोहतांग जाकर पड़ताल की। एसडीएम ज्योति राणा ने गुलाबा बैरियर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दबिश दी। इस दौरान जाली परमिट के साथ रोहतांग जाती तीन टैक्सियां पकड़ीं। इनमें परमिट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एक बार यूज हो चुके परमिट को दोबारा स्कैन कर यूज्ड लिखी हुई स्टैंप को काट कर प्रिंट लेकर दोबारा पर्यटकों को रोहतांग पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम ने रोहतांग जाने के लिए केलांग की फर्जी बुकिंग करवाते दो एजेंट भी पकड़े। जिनका सामान जब्त किया। गुलाबा बैरियर में केलांग की बुकिंग दिखाकर रोहतांग में मौज मस्ती कर एक ही दिन में लौट रहे 50 वाहनों को भी पकड़ा। जिन्हें भारी जुर्माना किया गया। बिना रूट परमिट ऑनलाइन रोहतांग जाने का परमिट लेकर बैरियर पहुंच रही बसों को भी रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पेट्रोल परमिट पर डीजल वाहन के रोहतांग जाने के मामले भी सामने आए हैं। एक दुकान से डीजल परमिट पेट्रोल वाहनों को थमाने की लिखित शिकायत मिलने पर एसडीएम मामला पुलिस को सौंप रही हैं। वर्तमान में रोजाना 1200 पेट्रोल और

डीजल वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति एनजीटी ने दी है। वहीं, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि रोहतांग में निरीक्षण कर व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर जायजा लिया गया है। निरीक्षण के दौरान दो गाड़ियों को टैक्सी के रूप में चलाने पर चालान किए गए हैं।


रोहतांग जाने के लिए तय शर्तों की अनदेखी की जा रही है। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कुछ मामले आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजे जा रहे हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। -ज्योति राणा, एसडीएम मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed