फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flock to Shimla as temperatures soar in plains

पर्यटन: तपिश से राहत पाने हिल्सक्वीन में उमड़े सैलानी, कारोबार में तेजी आने से कारोबारी उत्साहित

Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 May 2023 02:41 PM IST
सार

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ते ही शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते अधिक संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है।

विज्ञापन
Tourists flock to Shimla as temperatures soar in plains
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घूमते सैलानी। रविवार को यहां का अधिकतम पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ने के बाद सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शिमला पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में खूब पर्यटक उमड़े। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी। सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबार में तेजी आने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ते ही शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते अधिक संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। कार्ट रोड की लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर दो बजे पैक हो गई। इसके बाद पार्किंग के एंट्री प्वाइंट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन


पार्किंग से जैसे जैसे गाड़ियां बाहर निकलती गईं, अन्य गाड़ियों को एंट्री दी गई। नगर निगम मैट्रोपोल पार्किंग और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग के तीनों फ्लोर भी पैक रहे। रविवार को होटल होलीडे होम के नीचे से सड़क के दोनों ओर पार्क की गई गाड़ियों की कतार बैम्लोई तक पहुंच गई। शिमला में सैलानियों ने रिज मैदान और माल रोड पर घूमने का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला के जाखू मंदिर में रविवार को सैलानी माथा टेकने पहुंचे। संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में भी भारी संख्या में सैलानी दर्शन के लिए पहुंचे। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़़ उमड़ रही है। अगर मौसम साफ रहता है और गर्मी बढ़ती है तो हफ्ते के अन्य दिनों में भी सैलानियों की आमद बढ़ेगी।


शिमला से कुफरी तक पर्यटक वाहनों की लंबी कतार
रविवार को शिमला से कुफरी की ओर पर्यटक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 10:00 बजे के बाद भारी संख्या में पर्यटक वाहन और टैक्सियां शिमला से कुफरी और नारकंडा रवाना हुईं। भीड़ बढ़ने से ढली से मशोबरा बायफरकेशन होते हुए छराबड़ा की ओर वाहन बेहद धीमी रफ्तार में सरकते दिखे। ढली और छराबड़ा के बीच हसनवैली में सड़क किनारे पर्यटक वाहन पार्क होने से जगह संकरी हो गई। हालांकि यहां तैनात पुलिस जवानों ने व्यवस्था बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed