फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists beaten badly by local in bhuntar kullu himachal

कुल्लू में गाड़ी ओवरटेक करने पर टिपर चालक और कार सवार पर्यटकों में झड़प

Mon, 10 Jun 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
tourists beaten  badly by local in bhuntar kullu himachal

जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौर के समीप भैंस नाले के समीप सोमवार को गाड़ी के ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। सड़क में दिनदहाड़े पर्यटक और स्थानीय युवाओं के बीच रॉड और लात घूंसे चले। इससे काफी देर तक जाम लग गया।

विज्ञापन


वहीं पर्यटकों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पर्यटकों को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया। पुलिस के अनुसार एचपी65टी-0578 नंबर टिपर से चालक सुरेश कुमार निवासी गांव डुआड़ा डोभी, क्रैशर के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एचआर26बी5-5380 नंबर की कार ने टिपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी को लेकर दोनों वाहनों के चालकों में बहस शुरू हो गई। टिपर चालक ने रॉड निकाल ली जबकि रिझान खालिद निवासी दिल्ली ने रॉड छीनकर टिपर चालक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें टिपर चालक को सिर और बाजू में गंभीर चोटे आईं। टिपर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचते ही टिपर चालक के साथियों ने पर्यटकों को गाड़ी से बाहर घसीटकर पीटा।

घायल टिपर चालक को पीएचसी भुंतर में प्राथमिक  उपचार दिया गया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट किए जाने को लेकर छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed