फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists are liking igloos, stay and food for Rs 5,500

Manali News: सेथन और हामटा में पर्यटकों को भा रहे हैं इग्लू, 5500 रुपये में रहना और खाना

Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Feb 2024 09:57 AM IST
सार

मनाली के युवा टशी और विकास वर्ष 2016 से इग्लू बना रहे हैं। इग्लू की खासियत यह है कि बाहर जितनी भी ठंड हो इसके भीतर तापमान माइनस दो डिग्री से कम नही होता। 

विज्ञापन
Tourists are liking igloos, stay and food for Rs 5,500
इग्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनाली में लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर सेथन में स्नो इग्लू पर्यटकों को भा गए हैं। हालांकि बर्फबारी देरी से होने के कारण हामटा में इस बार इग्लू नहीं बने हैं। 5,500 रुपये प्रति पर्यटक प्रति रात की दर से पैकेज बनाकर यहां पहुंचा जा सकता है। इस पैकेज में रहना, तीन समय का खाना तो है ही, साथ में पर्यटक स्कीइंग, ट्यूब स्लाइड जैसी शीतकालीन खेलों का भी लुत्फ ले सकते हैं।। मनाली के युवा टशी और विकास वर्ष 2016 से इग्लू बना रहे हैं। इग्लू की खासियत यह है कि बाहर जितनी भी ठंड हो इसके भीतर तापमान माइनस दो डिग्री से कम नही होता। इग्लू को देखने और रहने के लिए सैलानी और स्थानीय लोग काफी उत्सुक हैं। मनाली की बर्फीली घाटी में बर्फ के बीच खून जमा देने वाली ठंड में बर्फ के घर में रहने का अलग ही रोमांच है। टशी ने बताया कि उन्होंने 2016 में इग्लू बनाने शुरू किए थे। दो वर्ष तक सिर्फ इनका अध्ययन किया गया। उनके अनुसार बर्फीली वादियों में इग्लू आकर्षण का केंद्र है।

विज्ञापन


ऐसे बनाया जाता है इग्लू
बर्फ के घर बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। क्रेट में बर्फ भरने के बाद उसे अच्छे से दबाया जाता है। जिसे उल्टा कर निकालकर ईंट या ब्लॉक का आकार बनता है। शून्य से नीचे के तापमान में ब्लॉक जमने के बाद बाकायदा चिनाई की जाती है। इस साल बर्फबारी देरी से हुई है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी में ही इग्लू में रहा जा सकता है। हां पुनः बर्फबारी हुई तो इग्लू कुछ दिन और टिक सकते है। टशी ने बताया कि दिसंबर में बर्फबारी हो तो फरवरी तक इग्लू रहते हैं। इसके बाद तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed