फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist vehicle stuck after truck accident on manali leh highway

मनाली-लेह मार्ग पर पलटा ट्रक, सैकड़ों पर्यटकों के वाहन फंसे

Tue, 11 Jun 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
tourist vehicle stuck after truck accident on manali leh highway
दारचा पुलिस चेक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर महज एक दिन ट्रैफिक बहाल होने के बाद दूसरे ही दिन वाहनों के पहिये थम गए हैं। बारालाचा दर्रा के पास जिंगजिंगबार में एक ट्रक पलट जाने से मनाली-लेह सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

विज्ञापन


दारचा पुलिस चेक पोस्ट पर लेह की तरफ जाने वाले सैकड़ों पर्यटक और मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया है। हालांकि, सोमवार को मनाली से लेह की तरफ लगभग 250 पर्यटक वाहन और मालवाहक गाड़ियों रवाना हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिंगजिंगबार के आसपास पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। बारालाचा, रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। ऐसे में पारा शून्य के आसपास चला गया है। इससे घाटी और जिंगजिंगबार की तरफ फंसे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात को देखते हुए लाहौल-स्पीति पुलिस ने फिलहाल दारचा से आगे लेह की तरफ जाने वाले पर्यटक और मालवाहकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। लिहाजा दारचा से पर्यटक वाहनों को केलांग की तरफ वापस लौटना पड़ रहा है।

जिंगजिंगबार में ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मनाली-लेह सामरिक मार्ग से सेना के वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हो पाई है। दारचा पुलिस चेकपोस्ट के प्रभारी के मुताबिक सोमवार देर शाम सरिया से लदा एक मालवाहक जिंगजिंगबार के पास पलट जाने से ट्रैफिक बंद हो गया है।

खराब मौसम के बाद पर्यटकों को लेह की तरफ भेजना जोखिम भरा साबित हो सकता है। लिहाजा लाहौल-स्पीति पुलिस ने दारचा से लेह की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed