फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist spread garveg in shimla tourist place

सैलानियों की आमद बढ़ते ही सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर

Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
tourist spread garveg in shimla tourist place
पांच किलोमीटर के दायरे से उठाया 500 किलो कचरा, बीयर, शराब, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें मिलीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ते ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान शोघी बैरियर से शोघी बाजार के बीच पांच किलोमीटर के दायरे में करीब 500 किलो कचरा इकट्ठा किया गया।
बीयर, शराब, कोल्ड ड्रिंक और पानी की खाली बोतलें, कैन, नमकीन तथा चिप्स के खाली रैपर बिखरे मिले हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रयोगशाला शिमला के साथ अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के मौके पर आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क किनारे भारी मात्रा में कचरा मिला। सैलानी चलती गाड़ियों से या फिर गाड़ियां रोककर कचरा सड़क पर फेंकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण अभियंता ललित ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शोघी बैरियर से शोघी बाजार तक सफाई अभियान चलाया गया। शोघी इंडस्ट्री एरिया के विभिन्न उद्योगों के कर्मियों ने भी अभियान में सहयोग दिया। इस दौरान सड़क किनारे और ढलानों पर फेंका करीब 500 किलो कचरा निगम की गाड़ी में भड़याल स्थित नगर निगम के कूड़ा निष्पादन संयंत्र भेजा गया। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजेंद्र कुमार, दीपक डोगरा, मेहरबान भारती, कमलकांत, संजीव शर्मा, अश्वनी और गोविंद राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed