फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist slaped ASI in shimla

पानीपत के सैलानी की दबंगई एएसआई को जड़ दिया थप्पड़

Sat, 22 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tourist slaped ASI in shimla
ढली टनल के पास वाहनों की टक्कर पर हुआ विवाद, सड़क पर आधे घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला घूमने आए एक पर्यटक की पुलिस के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। वाहनों की टक्कर के विवाद में हरियाणा के पर्यटक ने एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया। रातभर हवालात की हवा खाने के बाद शनिवार को आरोपी को डीएसपी सिटी के समक्ष पेश किया। यहां से चेतावनी देने के बाद पर्यटक को छोड़ा गया है।
दरअसल शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे ढली टनल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बहसबाजी करते वक्त एक सैलानी ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। पुलिस के मुताबिक टनल में गाड़ियों की टक्कर हो गई थी। टनल में ड्यूटी पर तैनात जवान ने ढली पुलिस थाना को मामले की सूचना दी। पुलिस दोनों गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान नशे में धुत एक पर्यटक ने टनल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। सैलानी बहसबाई के बाद सड़क के बीच लेट गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सैलानी को थाने ले जाया गया। मौजूद लोग भी वारदात को देखकर हैरान रह गए। इस दौरान संजौली और ढली की ओर आवाजाही प्रभावित रही। बाद में पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत सीटी निवासी अतुल अपनी पत्नी और बेटी के साथ शिमला घूमने आया था। पुलिस एक्ट के तहत पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed