{"_id":"6287d062d986ed242f4a5789","slug":"tourist-shimla-hotel-rooms-pack-up-to-70-per-cent-for-the-weekend-in-hillsqueen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourist Shimla: हिल्सक्वीन में वीकेंड के लिए होटलों में कमरे 70 फीसदी तक पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourist Shimla: हिल्सक्वीन में वीकेंड के लिए होटलों में कमरे 70 फीसदी तक पैक
Fri, 20 May 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 May 2022 11:02 PM IST
सार
इस वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला के होटल सैलानियों से पैक होने वाले हैं। शहर के बड़े होटलों में इस वीकेंड के लिए करीब 70 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैदानी इलाकों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के बाद इस वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला के होटल सैलानियों से पैक होने वाले हैं। शहर के बड़े होटलों में इस वीकेंड के लिए करीब 70 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। शनिवार शाम तक सभी कमरे पैक होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बाद वीकेंड के अलावा हफ्ते के सामान्य दिनों में भी होटलों के 60 फीसदी कमरे पैक चल रहे हैं। शिमला में समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के कुछ स्कूलों में छुट्टियां शुरू होने के बाद इस वीकेंड पर लोग अपने परिवारों के साथ शिमला पहुंचने वाले हैं। परिवार के साथ आने वाले लोगों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग कर दी है ताकि शिमला पहुंचने पर कमरों की बुकिंग के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। वीकेंड के अलावा हफ्ते के सामान्य दिनों में भी शिमला में सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। एक हफ्ते पहले जहां सामान्य दिनों में शहर के होटलों में 30 फीसदी तक कमरे बुक रहते थे अब 60 फीसदी से अधिक कमरे बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
70 फीसदी कमरे एडवांस बुक : प्रिंस
शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा मैदानी इलाके के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के कई स्कूल छुट्टियों के लिए बंद हो गए हैं। शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। वीकेंड पर 90 फीसदी से अधिक कमरे बुक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कुफरी और नारकंडा के होटलों में रौनक
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा के होटलों में भी इन दिनों चहल पहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में सैलानी शहर से दूर ठहरना पसंद कर रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों में होम स्टे और बेड एंड ब्रेेक फास्ट इकाइयों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।