फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist's car collided with pole near Sojha kullu, four injured

कुल्लू: सोझा के समीप खंभे से टकराई पर्यटकों की कार, चार घायल

Fri, 18 Jun 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tourist's car collided with pole near Sojha kullu, four injured
संदोगली में कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एनएच-305 के तहत आने वाले सोझा गांव से दो किलोमीटर पहले संदोगली गांव में पर्यटक कार के बिजली के खंभे से टकराने का मामला सामने आया है। कार में तीन महिलाएं और एक पुरुष सवार था। जो शिमला से जलोड़ी होकर बंजार जा रहे थे।  गनीमत यह रही कार पोल से टकराई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर पोल न होते तो  कारन गहरी खाई में गिर जाती।

विज्ञापन


इस हादसे में पुष्पक तनुजा(25) पुत्र विवेक तनुजा निवासी देवनगर सोनीपत हरियाणा, लालिमा डाबर(26) पत्नी सुनील सोलंकी निवासी तिलकनगर दिल्ली, शुभ्रा शर्मा(28) पत्नी चिराग अरोड़ा निवासी  दिल्ली  और नम्रता(26) पुत्री भवनीश तनेजा निवासी गोविंदपुर दिल्ली घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि  बंजार पुलिस को सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की ओर से पर्यटकों का प्राथमिक उपचार बंजार अस्पताल में करवाया गया। एक युवती काफी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed