Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist rushed toward mountains of himachal to Avoid pollution

प्रदूषण से बचने को पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख

Sun, 11 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/खराहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/खराहल/मनाली Updated Sun, 11 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
tourist rushed toward mountains of himachal to Avoid pollution

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के पर्यटकों ने दिवाली के दौरान खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण से बचने के लिए इन दिनों पहाड़ों का रुख किया है। हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि, सैलानी दिवाली के दौरान छुट्टियां होने का भी फायदा उठा रहे हैं। मनाली के मढ़ी और रोहतांग में सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। राजधानी शिमला में इन दिनों से होटलों में 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन


डलहौजी और धर्मशाला में 60 जबकि कुल्लू-मनाली में 40 से 50 फीसदी तक होटल पैक हैं। कई होम स्टे भी दिवाली से पैक चल रहे हैं। दिल्ली से शिमला पहुंचे राघव मिश्रा और सलोनी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

tourist rushed toward mountains of himachal to Avoid pollution

छुट्टियां होने के चलते हमने पहाड़ों का रुख कर लिया है।यहां की ताजा हवा में सुकून महसूस कर रहे हैं। मनाली के पर्यटन कारोबारी पंकज ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर का कहना है कि त्योहारी सीजन खत्म हो गया।

होटल खाली हो गए थे मगर दिल्ली और उतर भारत में प्रदूषण से निजात पाने के लिए पर्यटक यहां आ रहे हैं। होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर बोले-यहां कि शुद्ध हवा में सुकून पाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

मनाली नवविवाहित जोड़ों की पहली पसंद है। शिमला होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा का कहना है कि वीकेेंड में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed