{"_id":"cac91b142769dad87fb7894803fad74b","slug":"tourist-killed-in-paragliding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग कर रहे पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग कर रहे पर्यटक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक पैराग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पर्यटक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पैराग्लाइडर का पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। कोलकाता निवासी मुनीष कुमार अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आए थे।
वीरवार को मुनीष कुमार अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में गया था। शाम के समय मुनीष कुमार पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे थे।
उसी समय उनका पैराग्लाइडर हवा में नियंत्रण खो बैठा। हादसे में मुनीष कुमार और पैराग्लाइडर के पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मुनीष कुमार को मृत घोषित किया। डीएसपी मनाली पूर्ण चंद ठकुराल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसएचओ मनाली फिरोज खान को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।