फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist in bir billing for paragliding mandi himachal pradesh

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर्यटकों से गुलजार, अठखेलियां करते दिखाई दे रहे मानव परिंदे

Sun, 09 Jun 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Tourist in bir billing for paragliding mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पिछले एक माह से देश के हर कोने से पर्यटक यहां आकर साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते बीड़ बिलिंग की हरी-भरी वादियों में पर्यटक अस्थाई शिविरों में भी रहना पसंद कर रहे हैं।  होटल और गेस्ट हाउस पैक हैं। बीड़ बिलिंग में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का एक कारण पर्यटन नगरी मनाली में जाम भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


बीड़ बिलिंग टेकिंग साइट में साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी दो हजार से 2500 रुपये तक की राशि एक उड़ान के लिए भी खर्च करने के लिए तैयार हैं। रोजाना 100 से अधिक मानव परिंदे हवा में अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साहसिक गतिविधियों के लाइव वीडियो भी पर्यटकों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

तिब्बतीयन मोनेस्ट्री बनी मुख्य आकर्षण

बीड़ और चौंतड़ा में तिब्बतीयन मोनेस्ट्री भी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बन चुकी है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक तिब्बतीयन मठ में उकेरी गई कलाकृतियों को देखने पहुंच रहे हैं। विदेशी कलाकारों की ओर से की गई चित्रकला हर किसी को खूब भा रही है। 

ये सुविधाएं हैं मौजूद
जिला मंडी और कांगड़ा की सीमा के साथ लगती बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग और लैंडिंग साइट में सैकड़ों पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस उचित दामों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी होटल प्रबंधक उपलब्ध करवा रहे हैं। पर्यटक वाहनों के लिए पार्किंग और खानपान के भी पुख्ता प्रबंध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed