फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist died in hotel room

Shimla News: होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
tourist died in hotel room
कमरे में मिला यूके के नागरिक का शव, पुलिस ने दूतावास को किया सूचित
विज्ञापन

कैथू के समीप होटल में ठहरा था, फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के एक होटल में विदेशी सैलानी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 86 वर्षीय बैरी एलविन मोस के रूप में हुई है। पुलिस ने यूके के दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया है। यहां से जवाब मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने उसका शव आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। बीएनएस की धारा 194 के तहत पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार बैरी एलविन मोस शुक्रवार रात को कैथू के एक होटल में ठहरने के लिए आए थे। उन्हें कमरा नंबर 103 दिया गया। होटल स्टाफ से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन भी किया था। रात को जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोलकर देखा तो वह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े थे। आधी रात को स्टाफ ने इस बारे में बालूगंज पुलिस स्टेशन को सूचना दी। थाना प्रभारी समेत डीएसपी रैंक का अधिकारी मौके पर पहुंचा और उन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर कमरे को फिलहाल आगामी कार्रवाई तक के लिए सील कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी यूके के दूतावास को दे दी गई है। जवाब आने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। मोस की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed