फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism Week on the theme 'Snow Heritage' starts on the 18th.

Shimla News: हिम विरासत विषय पर पर्यटन सप्ताह 18 से

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tourism Week on the theme 'Snow Heritage' starts on the 18th.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में 18 से 26 सितंबर तक पर्यटन सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष आयोजन का विषय हिम विरासत रखा है। सप्ताह के दौरान हिमाचल की संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को मंच दिया जाएगा। 18 से 21 सितंबर तक क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं होंगी। 23 सितंबर को उद्घाटन समारोह के साथ कहानी वाचन, कविता और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। 24 सितंबर को पर्यटन प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और मॉडल निर्माण प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और लघु फिल्मों से जुड़ी गतिविधियां 25 सितंबर को होंगी। लोकनृत्य प्रतियोगिता के बाद कुल्लवी, किन्नौरी और लाहौली नाटी समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 26 सितंबर को होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article