फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourism: To get relief from the heat of the plains, the tourists gathered in the queen of the hills shimla

शिमला: मैदानों की गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की रानी में उमड़े सैलानी

Sun, 01 May 2022 01:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 May 2022 01:48 PM IST
सार

 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे। रविवार सुबह से ही शहर के मालरोड, रिज व अन्य स्थानों पर सैलानियों की भीड़ रही। इस दौरान रिज पर सैलानियों ने घुड़सवारी, फोटोग्राफी और वीडियो बनाने का आनंद लिया। 

विज्ञापन
tourism: To get relief from the heat of the plains, the tourists gathered in the queen of the hills shimla
रिज पर सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानों में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। शनिवार सुबह से ही शहर में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देर शाम तक शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 80 फीसदी तक पहुंच गई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे। रविवार सुबह से ही शहर के मालरोड, रिज व अन्य स्थानों पर सैलानियों की भीड़ रही। इस दौरान रिज पर सैलानियों ने घुड़सवारी, फोटोग्राफी और वीडियो बनाने का आनंद लिया।  लोअर बाजार और लक्कड़ बाजार में भी सैलानियों की भारी भीड़ है। 

विज्ञापन


शनिवार को सर्कुलर रोड की बहुमंजिला पार्किंग की सभी मंजिलें दोपहर 1:00 बजे तक पैक हो गई थीं, इसके बाद टेरेस फ्लोर पर गाड़ियां लगवाई गईं। ढाई बजे नो पार्किंग का बोर्ड लगाकर प्रवेशद्वार चेन लगाकर बंद कर दिया। दोपहर 12:00 बजे से ही मालरोड लिफ्ट के बाहर सैलानियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।  वीकेंड पर शहर के कई होटलों में शाम के समय लाइव कार्यक्रम भी आयोजित किए। ट्रेवल एजेंट्स एसोसियेशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर सजा दिया शामियाना, ट्रैफिक जाम
उधर, शिमला के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर ही शामियाना सजा दिया जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। मौका था शहरी विकास मंत्री के हाथों कार्ट रोड से कृष्णानगर के लिए बनने वाले लिंक रोड के शिलान्यास का। लोक निर्माण विभाग ने सदर थाने के लिए जाने वाली सीढ़ियों के ठीक सामने सब्जी मंडी ग्राउंड बायफरिकेशन के पास सड़क किनारे सोफे और कुर्सियां भी लगा दीं। शनिवार को वीकेंड के चलते लिफ्ट की ओर सैलानियों की भारी आमद के कारण सवा तीन बजे से पौने चार बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। वाहनों की कतार एक ओर नगर निगम की मैट्रोपोल पार्किंग और दूसरी ओर गुरुद्वारे के पास स्थित लोकल बस स्टैंड तक लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed