{"_id":"5f78b03e8ebc3e9b8268b57f","slug":"tourism-shimla-news-sml3471628167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से पहाड़ों की रानी गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से पहाड़ों की रानी गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटों के भीतर 7500 वाहन हुए शहर में दाखिल, एक दिन में 7000 लोगों ने किया लिफ्ट का इस्तेमाल
सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित
शिमला। पहाड़ों की रानी सैलानियों से गुलजार हो गई है। 6 महीनों के लंबे इंतजार के बाद आए एक लंबे वीकेंड के चलते शहर में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर 7500 गाड़ियां शिमला शहर में दाखिल हुई हैं।
सैलानियों की आमद बढ़ने से शिमला के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। शहर के कई होटल ऐसे हैं जिनमें 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर हिल्सक्वीन शिमला में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानियों ने वीकेंड पर शिमला का रुख किया है। शनिवार को शहर के रिज मैदान और माल रोड पर सैलानियों की पूरे दिन खूब चहल पहल रही।
सैलानियों ने शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा और मशोबरा का भी रुख किया। कार्टरोड पर स्थित शहर के भीतर सबसे बड़ी पार्किंग शनिवार दोपहर बाद फुल हो गई। इसके बाद कुछ सैलानियों ने सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दी। टूरिस्टों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के कारण कार्ट रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शाम करीब 5:30 बजे लिफ्ट पार्किंग से लेकर बेम्लोई और दूसरी ओर ओल्ड बस स्टैंड तक सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि शिमला पुलिस की टीम ने मुस्तैदी से ट्रैफिक जाम खुलवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। पर्यटन विकास निगम की कार्ट रोड से माल रोड जाने वाली लिफ्ट में एक दिन के भीतर करीब 7000 लोगों ने सफर किया। लिफ्ट का इस्तेमाल करने के लिए लिफ्ट परिसर में सैलानियों की शनिवार को दिनभर लंबी कतारें लगी रही। सैलानियों ने रिज मैदान और कुफरी में हॉर्स राइडिंग का भी आनंद उठाया।
विज्ञापन
80 फीसदी से ऊपर पहुंची ऑक्यूपेंसी : संजय
शिमला होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि लंबे वीकेंड पर भारी संख्या में पड़ोसी राज्यों से सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सैलानियों से मास्क का इस्तेमाल करने और फिजिकल डिस्टेंसिंग बरतने का आग्रह किया है।