फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism Development Board Vice President Major Vijay Singh mankotia statement over drug smuggling

हिमाचल में 50 फीसदी युवा नशे के आदी, इन देशों से हो रही है सप्लाई

Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Tourism Development Board Vice President Major Vijay Singh mankotia statement over drug smuggling
मेजर विजय सिंह मनकोटिया

पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने हिमाचल में बढ़ रहे ड्रग्स के कारोबार पर अपरोक्ष रूप से अपनी ही सरकार के नेताओं, अफसरों और पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन


चिंता का विषय है कि कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों में ड्रग्स टूरिज्म भी बढ़ रहा है। मैकलोडगंज और कुल्लू-मनाली में यह तेजी से फलफूल रहा है। हिमाचल में ड्रग्स कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित किया जा रहा है। नशे की तस्करी अफगानिस्तान से कश्मीर और फिर मैकलोडगंज और कुल्लू-मनाली हो रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रदेश में ड्रग्स कारोबार को सत्ता में बैठे बड़े राजनेताओं का संरक्षण है। एक अनुमान के अनुसार सूबे के 50 फीसदी युवा नशे के आदी बन चुके हैं। युवा पीढ़ी नशे में बर्बाद न हो, इसके लिए सरकार को ठोस योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने नेताओं से सवाल किया कि क्या वे सचमुच हिमाचल में बढ़ते नशे के कारोबार के प्रति चिंतित हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने नेता नशे के कारोबार में शामिल

 Tourism Development Board Vice President Major Vijay Singh mankotia statement over drug smuggling
मेजर विजय सिंह मनकोटिया

अगर चिंतित हैं तो क्या उनके पास इससे निपटने की ठोस योजना के साथ नैतिक इच्छाशक्ति है। सरकार से सवाल किया - क्या कभी चिह्नित किया गया कि कितने नेता नशे के कारोबार में शामिल हैं। वे कौन कौन हैं। कौन-कौन से अफसर नशे के कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। नशे के खिलाफ कार्रवाई ढीली क्यों है

यहां तक कि कुछ नेता भी नशे के आदी हैं। पुलिस के ईमानदार अफसरों पर कार्रवाई न करने का दबाव डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि नशे की खेप एक किलो से कम पकड़ी जाती है, ताकि आरोपी को जमानत मिल सके। मिलीभगत का अंदेशा स्वत: ही लगाया जा सकता है। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया कि नशे को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

मैकलोडगंज में बढ़ रहे कश्मीरी चिंता का विषय
मनकोटिया ने कहा कि मैकलोडगंज में 50 फीसदी से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान कश्मीरी युवक संचालित कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास आंकड़े नहीं हैं कि कश्मीरी युवक कहां से आ रहे हैं। उनकी आय का स्रोत क्या है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed