फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism Corporation will build Himachal first glass floor restaurant

Glass Floor Restaurant In HP: पर्यटन निगम बनाएगा हिमाचल का पहला ग्लास फ्लोर रेस्टोरेंट

Sun, 11 Aug 2024 01:07 PM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 PM IST
सार

न्यूयार्क के हडसन यार्ड्स ऑब्जर्वेटरी की तर्ज पर हिमाचल में प्रदेश का पहला ग्लास फ्लोर रेस्टोरेंट बनेगा। इसे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Tourism Corporation will build Himachal first glass floor restaurant
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रदेश का पहला ग्लास फ्लोर रेस्टोरेंट बनाएगा। प्रदेश में पर्यटन विकास और निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए न्यूयार्क के हडसन यार्ड्स ऑब्जर्वेटरी की तर्ज पर इसका निर्माण होगा। शिमला के होटल पीटरहॉफ या सोलन के क्यारीघाट में निर्माण प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


इस रेस्टोरेंट का अनोखा डिजाइन होगा। यह हवा में लटका हुआ प्रतीत होगा। इसमें बैठने से आसमान में तैरने जैसा अहसास होगा और 360 डिग्री का नजारा देखने को मिलेगा। निगम निजी सहभागिता से इसका निर्माण करेगा। इसी महीने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले निगम की निदेशक मंडल की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होगा। निगम आय में बढ़ोतरी के लिए कई प्रयास कर रहा है। अपने होटलों का जीर्णोद्धार कर रहा है। रेस्टोरेंट और कैफे भी स्तरोन्नत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निगम की बढ़ेगी आय : राजीव
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि निगम की आय में बढ़ोतरी और सैलानियों के लिए प्रदेश में एक नया आकर्षण स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसा रेस्टोरेंट बनाने की योजना है। निजी सहभागिता से इसका निर्माण होगा। निगम की बीओडी की बैठक में अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed