फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism Conference in Dharamsala from today regarding tourism development, these celebrities including Kapil

Tourism Conference: पर्यटन विकास पर आज से धर्मशाला में राष्ट्रीय महामंथन, ये प्रसिद्ध हस्तियां होंगी शामिल

Sun, 18 Sep 2022 12:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Sep 2022 12:40 PM IST
सार

तीन दिवसीय टूरिज्म कॉन्फ्रेंस के लिए रविवार से देश की प्रसिद्ध हस्तियां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, विश्व प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव और मशहूर उद्योगपति महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा देश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण मौलिक सुझाव देंगे।

विज्ञापन
Tourism Conference in Dharamsala from today regarding tourism development, these celebrities including Kapil
धर्मशाला हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला में रविवार से राष्ट्रीय महामंथन किया जाएगा। तीन दिवसीय टूरिज्म कॉन्फ्रेंस के लिए रविवार से देश की प्रसिद्ध हस्तियां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, विश्व प्रसिद्ध सद्गुरु जग्गी वासुदेव और मशहूर उद्योगपति महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा देश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण मौलिक सुझाव देंगे। सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से देश में पर्यटन की मौजूदा स्थिति और भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों पर सत्र का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अंतिम दिन विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन मंत्री कार्यशाला में अपने-अपने विचार साझा करेंगे। टूरिज्म कॉनक्लेव कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा नेता संबित पात्रा, प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल होंगे। 

विज्ञापन


चखेंगे सेपू बड़ी और तेलिया माह का स्वाद
धर्मशाला में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, कपिल देव और आनंद महिंद्रा सहित केंद्र और राज्यों से आने वाले पर्यटन मंत्री हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान देशभर से आए मेहमानों को बुरांश के फूलों का जूस, एपल टी के साथ खाने की थाली में सेपू बड़ी, तेलिया माह, मदरा सहित अन्य हिमाचली व्यंजन खाने में परोसे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed