फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Advance book for Shimla hotels from 30 December to 2 January

Shimla News: नववर्ष के लिए शिमला में होटल 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए एडवांस बुक

Tue, 27 Dec 2022 01:18 PM IST
शिमला ब्यूरो विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला के होटल नववर्ष के लिए 30 दिसंबर से 2 जनवरी के लिए एडवांस में बुक हो चुके हैं। हालांकि शहर के आसपास के होटलों और होम स्टे में अभी कमरे खाले हैं जहां सैलानी ठहर सकते हैं।
loader
Advance book for Shimla hotels from 30 December to 2 January
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की  राजधानी शिमला के होटल नववर्ष के लिए 30 दिसंबर से 2 जनवरी के लिए एडवांस में बुक हो चुके हैं। हालांकि शहर के आसपास के होटलों और होम स्टे में अभी कमरे खाले हैं जहां सैलानी ठहर सकते हैं।


वहीं क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है। एक साल बाद रिकॉर्ड सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। क्रिसमस और वीकेंड पर शिमला में लगातार दो दिन अधिकांश होटल पैक रहे। सोमवार को होटलों के 80 फीसदी कमरे बुक रहे। 31 दिसंबर भी वीकेंड पर आ रहा है जिसके चलते नववर्ष मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि क्रिसमस वीकेंड पर शहर के होटल पैक रहे।


नववर्ष भी वीकेंड पर है इसलिए होटल पैक रहेंगे। शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नए साल की शुरुआत से पहले शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है।

2 जनवरी तक रहेगी सैलानियों की भीड़
क्रिसमस पर भारी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। न्यू ईयर सैलिब्रेशन तक सैलानियों की भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। 2 जनवरी तक के लिए होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवा रखी है। नए साल से पहले प्रदेश में पर्यटन कारोबार ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है।- अमित कश्यप, निदेशक, पर्यटन विभाग 

38,000 लोगों ने किया लिफ्ट का इस्तेमाल
क्रिसमस वीकेंड पर 38000 सैलानियों ने माल रोड पहुंचने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को करीब 9000, शनिवार को 14000 और रविवार को क्रिसमस के दिन करीब 15000 लोग एचपीटीडीसी की लिफ्ट से माल रोड पहुंचे। सैलानियों की भारी आमद से पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट ने वीकेंड पर करीब पौने चार लाख कमाई की।

3500 टैक्सियों को मिला भरपूर काम
ऑल हिमाचल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस वीकेंड पर राजधानी शिमला सहित जिले भर के टैक्सी ऑपरेटरों को भी भरपूर काम मिला। क्रिसमस के दिन दोपहर बाद साइट सीन के लिए टैक्सियां कम पड़ गईं। जिले के करीब 3500 टैक्सी ऑपरेटरों को करीब एक साल बाद क्रिसमस पर अच्छा काम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed