फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism business will gain momentum Karva Chauth, hoteliers, travel agents and taxi operators released pac

Himachal: करवाचौथ से पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार, होटल कारोबारियों, ट्रैवल एजेंट ने जारी किए पैकेज

Tue, 24 Oct 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 11:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। इस हफ्ते लांग वीकेंड और धर्मशाला में वर्ल्ड कप किक्रेट मैच के चलते भारी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख किया है।

विज्ञापन
Tourism business will gain momentum  Karva Chauth, hoteliers, travel agents and taxi operators released pac
शिमला में सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। इस हफ्ते लांग वीकेंड और धर्मशाला में वर्ल्ड कप किक्रेट मैच के चलते भारी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख किया है। अगले हफ्ते करवाचौथ के चलते पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों विशेषकर होटल संचालकों, ट्रैवल एजेंट और टैक्सी ऑपरेटरों ने नव विवाहित जोड़ों के लिए आकर्षक पैकज जारी किए हैं।

विज्ञापन


कमरों की एडवांस बुकिंग पर 20 से 30 फीसदी तक छूट, होटल बुकिंग पर फ्री साइट सीन और साइट सीन बुकिंग पर फ्री पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है। होटलों में करवाचौथ पार्टी और कैंडल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया जा रहा है। पर्यटन विकास निगम के होटलों में करवाचौथ पर कमरों की बुकिंग पर छूट दी जाएगी। व्रत वाले दिन सरगी भी दी जाएगी जिसमें फिरनी, केला, दूध, गुलाब-जामुन, मट्ठी उपलब्ध करवाई जाएगी। शाम को पूजा की थाली का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि होटल बुकिंग पर फ्री साइट सीन का ऑफर दिया जा रहा है। जोड़ों के लिए लकी ड्रा भी होगा। इसमें विजेताओं को फ्री मनाली ट्रिप मिलेगा। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि करवाचौथ के लिए कमरों की बुकिंग पर 20 से 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है। होटलों में करवाचौैथ पार्टी और गाला नाइट का भी इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


साइट सीन पैकेज पर फ्री पिकअप और ड्रॉप : राजेंद्र
ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ के लिए नवविवाहित जोड़ों को साइट सीन के लिए टैक्सी बुकिंग पर फ्री पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है। साइट सीन पैकेज बुक करने पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed