फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourism Buesniss

शिमला: वीकेंड पर शहर के हाेटलों में महज 40 फीसदी कमरे बुक

Sun, 19 Feb 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tourism Buesniss
बीते सप्ताह के मुकाबले घटी सैलानियों की आवाजाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इस वीकेंड पर बीते सप्ताह के मुकाबले शिमला में सैलानियों की आवाजाही में कमी आई है।

वीकेंड पर शनिवार को शहर के होटलों में 40 फीसदी कमरे ही बुक रहे। शिमला में बर्फबारी न होने और तापमान में बढ़ोतरी के कारण कम संख्या में ही सैलानी शिमला पहुंचे। शिवरात्रि पर्व के चलते भी सैलानियों की आवाजाही में कमी आई। लोगों ने घरों में परिवार के साथ त्योहार मनाया। शनिवार को लिफ्ट कार पार्किंग का ग्राउंड और टैरेस फ्लोर शाम तक खाली रहा। लिफ्ट के बाहर भी सामान्य से कम भीड़ रही। हालांकि रिज मैदान पर सैलानी फोटोग्राफी और घुड़सवारी करते दिखाई दिए। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते सैलानियों की आवाजाही घटी है। बर्फबारी न होने के कारण सैलानी शिमला नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed