फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tough question paper in plus two

जमा दो के फिजिक्स के प्रश्न पत्र को देख उड़े परीक्षार्थियों के होश

Sat, 26 Mar 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tough question paper in plus two
नीट और जेईई स्तर के पूछे गए थे प्रश्न
विज्ञापन

छात्र बोले, फिजिक्स में कम आएंगे अंक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई बारहवीं कक्षा की फिजिक्स विषय की टर्म टू की परीक्षा के प्रश्नपत्र को देखकर परीक्षा हॉल में बैठे छात्रों के होश उड़ गए। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र मुश्किल लगा।
छात्रों के लिए टर्म टू की परीक्षा का नया अनुभव कड़वा रहा। छात्रों ने जैसे ही प्रश्नपत्र देखा तो कुछ समझ नहीं पाए कि इसे कैसे हल करना है। कुछ को इसमें पूछे सवाल अधिक गणना वाले लगे। इसके हिसाब से छात्रों ने तैयारी नहीं की थी। 50 अंक के इस प्रश्नपत्र में एमसीक्यू के आधार पर प्रश्न पूछे थे।
विज्ञापन

पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल के फिजिक्स विषय के प्रवक्ता रवि प्रकाश ने कहा कि छात्रों को फिजिक्स की परीक्षा में पूछे सवाल मुश्किल लगे। इसमें नीट और जेईई स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। पोर्टमोर परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर आई छात्रा गीतांजली ने बताया कि प्रश्नपत्र में बहुत मुश्किल सवाल पूछे थे। इस कारण कुछ सवाल छूट गए। छात्रा सिमरन ने भी प्रश्नपत्र को मुश्किल बताया। कहा कि प्रश्नों को हल करना मुश्किल हो गया था। लालपानी ब्वॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य रामकृष्ण मारकंडे ने बताया कि फिजिक्स की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में आया प्रश्नपत्र छात्रों को मुश्किल लगा। इसको लेकर छात्र उनके पास भी आए थे। वहीं अभिभावक नर्वदा देवी ने कहा कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में बोर्ड को फिजिक्स विषय की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed