{"_id":"2d6a837d9db5d0a913786fb6a6d686e9","slug":"tomorrow-the-weather-will-be-clear-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज से साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से साफ रहेगा मौसम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 May 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से अब राहत मिलेगी। बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
वीरवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मंगलवार सुबह से ही हिमाचल के कई इलाकों में बारिश शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक होती रही।
बिलासपुर, नाहन, धर्मशाला, भुंतर, सुंदरनगर, हमीरपुर, कांगड़ा, मनाली, चंबा, सोलन, ऊना, डलहौजी में भी सुबह से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा पर्वतीय श्रंखलाओं में तीसरे दिन भी हल्का हिमपात हुआ। बारिश और हिमपात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कहां कितना रहा तापमान
राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा सुंदरनगर 14.1, भुंतर 14.1, कल्पा 5.0, धर्मशाला 11.6, ऊना 15.7, नाहन 10.0 केलांग 5.1, पालमपुर 12.0, डलहौजी 7.0, सोलन 12.5, चंबा 12.7, मनाली 5.8, कांगड़ा 14.3, बिलासपुर 16.2, हमीरपुर 16.6 और मंडी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 मई को मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा।