{"_id":"692eed920009ba395e0f42ce","slug":"tomatos-pride-is-broken-capsicum-and-ladyfinger-are-hot-shimla-news-c-19-sml1002-641071-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टमाटर का गरूर टूटा, शिमला \nमिर्च और भिंडी के तेवर गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टमाटर का गरूर टूटा, शिमला मिर्च और भिंडी के तेवर गर्म
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों से आई आपूर्ति, टमाटर 40 रुपये किलो बिका
प्याज अब 20 से 30 और आलू 40 रुपये प्रति किलो बिका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सब्जियों के दाम घटने से शहरवासियों को महंगाई से राहत मिलने लगी है। राजधानी के लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आलू-प्याज से लेकर टमाटर तक के दामों में गिरावट आई है। लेकिन शिमला मिर्च और भिंडी के तेवर अभी गर्म हैं। दोनों के दाम सौ रुपये किलो तक है।
सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मैदानी इलाकों और स्थानीय गांवों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से दाम घटे हैं। सब्जी मंडी में मंगलवार को टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिका। बीते हफ्ते टमाटर के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे और सोमवार को भी टमाटर 70 रुपये किलो तक बिका था। प्याज के दाम भी एक हफ्ते में पांच से दस रुपये तक घटे हैं। प्याज अब 20 से 30 प्रतिकिलो बिक रहा है। पहाड़ी आलू 25 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फूलगोभी 60 से 70, पत्ता गोभी 30 से 40 और गाजर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिका। शिमला मिर्च और भिंडी सबसे महंगी सब्जियां हैं। शिमला मिर्च 100 रुपये प्रतिकिलो जबकि भिंडी 100 से 110 रुपये प्रति किलो तक बिकी। सब्जी मंडी के दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि अब मंडी में भरपूर मात्रा में सब्जियां पहुंच रही हैं। ऐसे में बीते दिनों के मुकाबले लोगों को सस्ती सब्जियां मिल रही हैं।
भिंडी की आपूर्ति कम, दाम ज्यादा
शिमला मिर्च और भिंडी अभी 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। हिमाचल में बारिश न होने से शिमला मिर्च की पैदावार कम हुई है। वहीं भिंडी की आपूर्ति गुजरात से मिल रही है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वीएन शर्मा ने कहा कि भिंडी और शिमला मिर्च के दाम 140 तक जा सकते हैं। बाकी सब्जियां सस्ती हैं।