{"_id":"64b10237387f299d7f0413c5","slug":"tomato-crate-price-2600-rupee-in-balh-mandi-himachal-pradesh-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीबाड़ी: बल्ह के टमाटर ने तोड़े रिकॉर्ड, 2600 रुपये में बिका क्रेट, मिनी पंजाब में अब तक के सबसे अधिक दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीबाड़ी: बल्ह के टमाटर ने तोड़े रिकॉर्ड, 2600 रुपये में बिका क्रेट, मिनी पंजाब में अब तक के सबसे अधिक दाम
Fri, 14 Jul 2023 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:38 PM IST
सार
गोल्ड वेरायटी के इस टमाटर के दाम जहां किसानों को 2600 रुपये तक मिल रहे हैं, वहीं हाइब्रिड लंबा टमाटर भी 2,000 से प्रति क्रेट के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन
राजगढ़ का किसान टमाटर की फसल के साथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी के लाल सोने की चमक इतनी अधिक हो गई कि इस बार यहां के टमाटर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां पर टमाटर का दाम बारिश के बाद अचानक 2600 रुपये प्रति क्रेट तक पहुंच गया। आढ़तियों ने खेतों से ही टमाटर को इस दाम से उठाया। किसानों के मुताबिक आज तक का यह सबसे अधिक दाम है।
विज्ञापन
यानी एक किलो के दाम किसानों को 118 रुपये के हिसाब से मिल रहे हैं। एक क्रेट में 22 किलो की टमाटर पैक होते हैं। बताया जा रहा है कि बाजारों में पंजाब का टमाटर नहीं आना, भारी बारिश के चलते फसल बर्बाद हो जाना और टमाटर की कम पैदावार होना दाम बढ़ने के कारण हैं।
विज्ञापन
उधर, इतने अधिक दाम मिलने से किसान उत्साहित हैं। हालांकि मायूसी की बात यह है कि बल्ह घाटी में बारिश के चलते 30 प्रतिशत टमाटर खरा हो चुका है। गोल्ड वेरायटी के इस टमाटर के दाम जहां किसानों को 2600 रुपये तक मिल रहे हैं, वहीं हाइब्रिड लंबा टमाटर भी 2,000 से प्रति क्रेट के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ धर्म सिंह चौहान ने बताया कि बल्ह घाटी में टमाटर की तीस प्रतिशत फसल खराब हो गई है। मगर इसके बावजूद भी बेहतर दाम मिलने से किसान खुश हैं। इस बारे में आढ़ती एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अनिल सैणी ने बताया कि टमाटर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
दाम अच्छे मिलने से होगी नुकसान की भरपाई: राजगढ़ से रमेश ठाकुर, नागचला से गंगाराम, भंगरोटू से धनदेव, सुरेश, ढांगू से कृष्ण आदि ने बताया कि टमाटर का दाम इस बार सबसे अधिक मिला है। पहले यह दाम 1800 से अधिक नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि हमारे कई किसानों की फसल बारिश से बर्बाद हो गई, मगर दाम अच्छे होने से इसकी भरपाई होगी।