फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tomato crate price 1300 rupees in Sabzi Mandi solan himachal pradesh

Tomato Price: 1,300 रुपये में बिक रहा टमाटर का 25 किलो का क्रेट, किसान चहके

Mon, 27 Jun 2022 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

सोलन के हिम सोना टमाटर की बाहरी राज्यों की मंडियों में अधिक मांग रहती है।इस टमाटर का छिलका मोटा होता है, जिस कारण यह टमाटर एक सप्ताह से अधिक समय तक बिना कोल्ड स्टोर के भी रखा जा सकता है।

विज्ञापन
tomato crate price 1300 rupees in Sabzi Mandi solan himachal pradesh
सोलन सब्जी मंडी में पहुंचा टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमूमन शुरुआत में सब्जी मंडी में 300 से 600 रुपये बिकने वाले सोलन के लोकल टमाटर का 25 किलो का क्रेट 900 से 1,300 रुपये तक बिक रहा है। सब्जी मंडी में रोजाना टमाटर के करीब 500 क्रेट पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी कुछ ही क्षेत्रों में टमाटर तैयार हुआ है। दो सप्ताह तक टमाटर की खेप और बढ़ेगी। वर्तमान में सोलन का टमाटर दिल्ली, चंडीगढ़, नागपुर, सोनीपत और पंजाब जा रहा है।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से भी रोजाना व्यापारियों ने आना शुरू कर दिया है। इस बार पूरे सीजन में टमाटर के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिले के सिंचित क्षेत्रों से जून में टमाटर की फसल कृषि उपज मंडी में आना शुरू हो जाती है। गंभर पुल, साधुपुल, अश्वनी खड्ड, हैपी वैली सहित अन्य क्षेत्रों से टमाटर की फसल आना शुरू हो चुकी है। इस बार अच्छे दाम मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


जबकि पिछले वर्ष अगेती फसल उगाने वाले किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पाई थी। पिछले वर्ष सब्जी मंडी में करीब 36 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार शुरूआत में मिल रहे अच्छे दामों से कारोबार में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सोलन के हिम सोना टमाटर की बाहरी राज्यों की मंडियों में अधिक मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टमाटर का छिलका मोटा होता है, जिस कारण यह टमाटर एक सप्ताह से अधिक समय तक बिना कोल्ड स्टोर के भी रखा जा सकता है। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार टमाटर के किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। बाहरी राज्यों से भी कारोबारियों ने मंडी में आना शुरू कर दिया है। अभी कुछ क्षेत्रों से ही टमाटर शुरू हुआ है। किसानों को दाम भी ग्रेड के हिसाब से मिल रहे हैं।


शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम
सोलन के किसान जहां टमाटर की फसल उगाते हैं, उसी के साथ यहां पर शिमला मिर्च की भी खेती की जाती है। इन दिनों सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। शिमला मिर्च का परचून रेट 45 से 50 रुपये प्रतिकिलो ग्राहकों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed