फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   toll will be imposed from April 19 in Sanwara on Kalka-Shimla Fourlane, notification issued

कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में 19 अप्रैल से लगेगा टोल, अधिसूचना जारी

Thu, 15 Apr 2021 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 10:38 AM IST
सार

टोल प्लाजा पर कार और जीप का एकतरफा शुल्क 55 रुपये तय किया है। डबल फेयर 85 रुपये देना होगा। 

विज्ञापन
toll will be imposed from April 19 in Sanwara on Kalka-Shimla Fourlane, notification issued
कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में बना टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कालका-शिमला फोरलेन पर अब वाहन चालकों को कीमत चुकानी पड़ेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से प्रदेश में निर्मित फोरलेन पर पहले सनवारा में स्थापित टोल प्लाजा को शुरू होने में महज अब औपचारिकता रह गई है। आगामी 19 अप्रैल से इस टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से शुल्क वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूलने की दरें तय कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा स्थापित करने वाले कोरल कंपनी एक सप्ताह में टोल लेना शुरू कर देगी। ग्रिल कंपनी ने सनवारा टोल प्लाजा एनएचएआई के हवाले कर दिया है। वहीं कोरल एसोशिएट कंपनी के कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर अपना कार्यालय स्थापित करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


ये होंगी विभिन्न वाहनों की दरें 
टोल प्लाजा पर कार और जीप का एकतरफा शुल्क 55 रुपये तय किया है। डबल फेयर 85 रुपये देना होगा। लाइट कामर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए 90 रुपये, बस और ट्रक (टू एक्सेल) 190, थ्री एक्सेल कामर्शियल व्हीकल के 210, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के 300 तथा ओवरसीज्ड व्हीकल के 365 रुपये चुकाने होंगे। ग्रिल कंपनी के टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र सिंह और कोरल कंपनी के आईटी प्रभारी सिद्धार्थ चौहान ने बताया कि टोल प्लाजा का एक भाग तैयार है, जबकि दूसरा भाग डेढ़ माह में बन जाएगा। तब तक चार-चार लाइन को पहले वाले टोल से ही ऑपरेट किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को मिलेगी पास सुविधा, ये लगेंगे दस्तावेज 
टोल प्लाजा के दोनों ओर दस दस किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को पास सुविधा होगी। निजी कार, जीप का 285 रुपये में एक महीने का पास बनेगा। वाहन मालिक को पास बनाने के लिए आधार कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड लाना होगा। इसके अलावा टोलप्लाजा पर बाहरी राज्य या हिमाचल के अन्य जिलों की कार, जीप के लिए एक महीने में पचास बार आने-जाने के लिए 1885 रुपये का पास बनेगा। प्लाजा पर कार्यरत कोरल कंपनी के सीजीएम दुर्गेश टाक ने बताया कि सोमवार 19 अप्रैल सुबह आठ बजे टोल शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed