फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Toll Tax Rate Travelling on Kalka-Shimla NH 5 is expensive toll increased by 5 to 10 rupees

Toll Tax Rate: कालका-शिमला NH पांच पर सफर महंगा, 5 से 10 रुपये बढ़ा टोल, इस समय से वसूला जाएगा बढ़ा हुआ शुल्क

Mon, 03 Jun 2024 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। एनएचएआई ने दो जून को इसकी अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन
Toll Tax Rate Travelling on Kalka-Shimla NH 5 is expensive toll increased by 5 to 10 rupees
सनवारा टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सफर महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सनवारा टोल प्लाजा में कलेक्शन कंपनी को निर्देश जारी कर दिए हैं। कंपनी ने तीन जून मध्य रात्रि से बढ़े हुए दाम वाहनों से लेना भी शुरू कर दिया है। एनएचएआई ने दो जून को इसकी अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक व्यावसायिक वाहनों का पांच से 10 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इस बार कार, जीप, वेन और लाइट मोटर वाहनों चालकों को राहत दी गई है। इससे पहले यह अधिसूचना एक अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन एनएचएआई ने आचार संहिता का तर्क देकर अधिसूचना को वापस ले लिया था। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में टोल प्लाजा का शुल्क बढ़ाया जाता है। इस बार आचार संहिता के चलते जून से दरों को लागू किया गया है। अधिसूचना के अनुसार 20 किलोमीटर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को भी अब 340 रुपये देने होंगे। अधिसूचना के बाद कंपनी ने सिस्टम को अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन


ये थे नए दाम
एक तरफ दोनों ओर कार, जीप, वेन और एलएमवी 70 105, लाइट कामर्शियल वाहन व अन्य 115 170, बस और ट्रक (टू एक्सल) 240 360, थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन 260 390, एचसीएम, ईएमसी, एमएवी 375 565, ओवर साइज वाहन 455 685
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कंपनी कर रही टोल कलेक्ट
सनवारा टोल प्लाजा में नई कंपनी ने टोल कलेक्शन करने का कार्य शुरू कर दिया है। हाल ही में अश्मि रोड कैरियर प्राइवेट लिमिटेड ने कार्य संभाल लिया है। इससे पहले रिद्धि-सिद्धि एसोसिएट की ओर से टोल एकत्र करने का कार्य किया जा रहा था। अश्मि कंपनी के टोल मैनेजर अमित ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना हमारा पहला कार्य है। टोल पर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।


सनवारा टोल प्लाजा के शुल्क में वृद्धि हो गई है। अधिसूचना जारी कर दी गई है। कंपनी को भी निर्देश भेज दिए गए हैं-आनंद दहिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed