{"_id":"32919688e086ea412c6bcf42a3e3bf9c","slug":"token-system-in-ddu-hospital-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को राहत, डीडीयू में शुरू होगा टोकन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को राहत, डीडीयू में शुरू होगा टोकन सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में इलाज करवाने से पहले मरीजों को टोकन नंबर जारी किया जाएगा। टोकन नंबर मिलने के बाद अस्पताल में मरीजों का उपचार डॉक्टर करेंगे।
विज्ञापन
डीडीयू में इस तरह का यह पहला प्रयोग अस्पताल प्रशासन ने किया है। इस सिस्टम के शुरू होने के बाद मरीजों को अस्पतालों में घंटों अपनी बारी का इंतजार नही करना पड़ेगा। जोनल अस्पताल डीडीयू में आर्थो ओपीडी में प्रशासन ने टोकन प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले आर्थो के मरीजों को घंटों लाइनों में खड़े नही होना पड़ेगा। अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग तथा बच्चों को होती थी। वहीं जिन लोगों की बारी इलाज के लिए यहां पर आती थी, उन्हें भारी भीड़ से ओपीडी पहुंचने तक काफी समय लगता था। लेकिन अब ऐसा नही होगा, मरीजों के नंबर आने के तुरंत बाद ही उनका उपचार डॉक्टरों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
बैंच पर बैठकर बारी का इंतजार करेंगे मरीज
डीडीयू अस्पताल परिसर में लगे बैचों पर बैठकर मरीज अपनी बारी का इंतजार करेंगे। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को घंटों लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।
अस्पताल में चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम
डीडीयू अस्पताल में बढ़ती चोरियों को कम करने के लिए यह कदम कारगार साबित होगा। अस्पताल में साल 2015 में कई मर्तबा ओपीडी में खड़े लोगों की जेब कट चुकी है। डीडीयू की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रंजना राव ने कहा कि आर्थो की ओपीडी में बुजुर्ग लोगों को ज्यादा देर खड़े से निजात मिलेगी।