फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 24 feb 2021, student positive in kinnaur

हिमाचल में 31 नए कोरोना मामले, किन्नौर में दो विद्यार्थी पॉजिटिव आने के बाद स्कूल बंद

Wed, 24 Feb 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 24 feb 2021, student positive in kinnaur
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में नौ, किन्नौर चार, सिरमौर तीन, सोलन पांच, ऊना पांच, शिमला दो, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू में एक-एक नया मामला आया है।  इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58457 पहुंच गया है। कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 229 हो गई है। अब तक 57233 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं और 982 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 17, चंबा चार, हमीरपुर सात, कांगड़ा 51, किन्नौर नौ, कुल्लू 11, मंडी 19, शिमला 23, सिरमौर 23, सोलन 20 और ऊना जिले में 45 है।

विज्ञापन


किन्नौर में दो विद्यार्थी और शिक्षक पॉजिटिव 
वहीं, जिले में स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजकीय पाठशाला सुन्नम के दो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।  विद्यार्थियों के संक्रमित आने के बाद स्कूल को छह दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ का एक शिक्षक भी संक्रमित पाया गया है। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि बुधवार को किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं।  उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को अभी भी एहतियात बरतने की आवश्यक है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को सरकार के निर्देशों की पालना करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed