{"_id":"60438fcf651ac5707044381a","slug":"todays-active-corona-cases-of-shimla-himachal-06-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 31 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 31 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय मामले
Sat, 06 Mar 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में नौ, शिमला चार, सोलन चार, सिरमौर सात, बिलासपुर तीन, हमीरपुर तीन, ऊना दो, कुल्लू और मंडी में एक-एक नया मामला आया है। वहीं, प्रदेश में शनिवार को कोरोना की जांच के लिए 5286 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4704 की रिपोर्ट निगेटिव और 589 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59059 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 589 हो गए हैं। अब तक 57473 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 984 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 33 , चंबा सात, हमीरपुर 19, कांगड़ा 255, किन्नौर चार, कुल्लू 15, मंडी 11, शिमला 44, सिरमौर 66, सोलन 61 और ऊना जिले में 74 है।
विज्ञापन