{"_id":"f19e25e99fddd487eb4e015d2e059425","slug":"today-power-cut-in-sda-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए कॉम्लैक्स में नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए कॉम्लैक्स में नहीं आएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
वीरवार को बिजली बोर्ड 11 केवी मल्याणा से कसुम्पटी ओवर हेड फीडर विकासनगर की मरम्मत करेगा। इस वजह से एसडीए कॉम्लेक्स के सभी सरकारी ऑफिसों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इससे सरकारी कामकाज को निपटाने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना होगा। इसके अतिरिक्त आसपास के ग्रामीणों को भी बिजली न होने से परेशानियां झेलनी होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के सहायक अभियंता प्रताप सिंह ने बताया है कि वीरवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक एसडीए कांप्लेक्स में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं देवनगर, शिवनगर, आंजी-वन, आंजी-टू, बड़ा गांव, कांगनाधार, सलांज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।