{"_id":"5fad355d8ebc3e276d6bb659","slug":"to-stop-coronavirus-infection-panchayats-will-play-important-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंचायतों की तय होगी नई भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंचायतों की तय होगी नई भूमिका
Thu, 12 Nov 2020 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हिमाचल में पंचायतों की नई भूमिका तय होगी। ग्राम पंचायतों पर पहले से ही जिम्मेदारी है। इनका दायित्व अब और भी बढ़ाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी और धार्मिक आयोजनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। उसी से यह समस्या पैदा हो रही है। इन क्षेत्रों के लोगों के जागरूक नहीं होने से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना वायरस अनियंत्रित होकर सामुदायिक संक्रमण में जा चुका है। शादी-विवाह और अन्य धार्मिक आयोजनों में न तो लोग मास्क पहन रहे हैं और न ही वे सामाजिक दूरी की ही अनुपालना कर रहे हैं। यही हाल किसी की मृत्यु हो जाने के समय की है।
विज्ञापन
इससे पूरा समुदाय संकट में पड़ रहा है। ऐसे तमाम अवसरों पर पंचायतों के प्रधान, सचिव और चुने हुए अन्य प्रतिनिधि ही लोगों को जागरूक कर सकते हैं, क्योंकि सारी घटनाएं उनके ध्यान में रहती हैं। सामुदायिक संक्रमण की स्थिति में उनकी खास जिम्मेदारी तय की जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा कि पंचायतों की भूमिका पहले से ही तय है। इस बारे में अतिरिक्त दायित्व देने के बारे में विचार किया जा सकता है। तमाम पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। स्कूलों में भी इसलिए छुट्टियां की गई हैं, जिससे पंद्रह दिन में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे ही उपाय अन्यत्र भी किए जाएंगे।