{"_id":"662f926c2dc16cf5d00126f0","slug":"to-jal-shakti-department-rs-78-lakh-fine-shimla-news-c-19-sml1001-342028-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जल शक्ति विभाग को \n78 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जल शक्ति विभाग को 78 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
रोहडू सीवरेज प्लांट में नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
पब्बर खड्ड में छोड़े जा रहे पानी के सैंपल फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रोहड़ू सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाले जल शक्ति विभाग को 78.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
प्लांट के सैंपल लगातार फेल हो रहे थे और निष्कासित किए जा रहे गंदे पानी को पब्बर खड्ड में छोड़ा जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जुर्माना लगाया है। 12 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2023 के बीच 339 दिन प्लांट से निकले रहे पानी के सैंपल फेल निकले थे। प्लांट में पानी सही तरीके से उपचारित नहीं किए जाने के लिए कई बार जल शक्ति विभाग को नोटिस दिए।
पिछले साल 14 फरवरी को जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को प्लांट का सही तरीके से संचालन करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद प्लांट से निकल रहे पानी के सैंपल में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल शक्ति विभाग को 78 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। विभाग को 15 दिन के अंदर जुर्माने की राशि अदा करनी होगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक पब्बर में बीओडी 4.6 मिलीग्राम प्रति लीटर है जो 2 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम होना चाहिए। कई इलाकों में पब्बर खड्ड से पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
काफी समय से हो रहा था नियमों उल्लंघन
रोहडू प्लांट में काफी समय से पर्यावरण नियमों का उल्लंघन हो रहा था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। अब पर्यावरण नियमों के आधार पर जल शक्ति विभाग को जुर्माना लगाया है।
-ललित ठाकुर, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
13 माह में सिर्फ चार बार सैंपल पास
13 महीनों में केवल चार बार ही प्लांट के सैंपल पास हुए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्लांट के पिछले महीने की रिपोर्ट में सस्पेंडिड सॉलिड 178 मिलीग्राम प्रति लीटर है निकली है जो 100 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम होनी चाहिए। रिपोर्ट में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड भी 94 मिलीग्राम प्रति लीटर है जो 30 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम होना चाहिए।