फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tips, how to save money at dc offices.

डीसी ऑफिस में लूट रहे बिचौलिए, ऐसे करें बचाव

Fri, 19 Dec 2014 12:27 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Tips, how to save money at dc offices.

डीसी आफिस में जागरूकता के अभाव में लोग लुटने को मजबूर हैं। बिचौलिये दो रुपये के काम के 500 से 5 हजार रुपये वसूल रहे हैं। अगर आप भी जमीन की रजिस्ट्री करवाने जा रहे हैं या शादी का शपथ पत्र बनाने तो अब तहसील में पहचान के लिए बिचौलिये की बिलकुल जरूरत नहीं।

विज्ञापन


आप सीधे अधिकारी के पास अपना पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज ले जा सकते हैं। इसकी एक फोटोकापी साथ ले जाना अनिवार्य है। अफसर उसी समय उसे सत्यापित कर देगा। महज आपको पहचान संबंधी दस्तावेज की फोटो कॉपी करने के लिए दो रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


आपकी बिचौलियों को दी जाने वाली फीस बच जाएगी।

इनमें से एक दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी

Tips, how to save money at dc offices.

पैन कार्ड, फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, चुनाव पहचान पत्र या फिर आधार कार्ड। इनमें से एक दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी है।

केवल दो रुपये होंगे खर्च
इन कार्यों को करने के लिए किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं रहती है। आम लोगों से आग्रह है कि वह किसी भी राजस्व एवं अन्य कार्य में अपनी पहचान बताने के लिए बताए गए दस्तावेज को साथ लेकर आएं। यहां ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों से फीस के तौर पर पांच सौ से लेकर पांच हजार तक पैसे लिए गए हैं। जबकि इसके लिए महज फोटोकापी की जरूरत रहती है, जो दो रुपये में हो जाती है। -अनिल शर्मा (शिमला शहरी) तहसीलदार

रोज लुट रहे लोग

Tips, how to save money at dc offices.

उपायुक्त कार्यालय में रोजाना राजस्व और अन्य कार्यों को लेकर सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। कोई जमीन के पंजीकरण को लेकर तो कोई फ्लैट की खरीद फरोख्त तो कोई शादी का शपथ पत्र बनाने तहसील के चक्कर काटते हैं। इन औपचारिकताओं को कैसे पूरा किया जाए?

आम आदमी को इस बात की जानकारी नहीं रहती और न ही प्रशासन की ओर से यहां कोई पूछताछ केंद्र बनाया गया है, जहां से लोग गाइडेंस ले सके। लिहाजा आम आदमी काम करवाने के लिए तहसील के आसपास घूम रहे बिचौलियों का सहारा लेते हैं।

इसके लिए मोटी फीस भी चुकाते हैं। जागरूक न होने से लोगों के जेब पर कैंची चल रही है। बिचौलिये दो रुपये के काम के 500 से पांच हजार रुपये तक ऐंठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed