{"_id":"6617f4584a935c139b096bb5","slug":"tin-stalls-built-on-ridge-grounds-shimla-news-c-19-sml1001-333973-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम की नाक तले रिज मैदान पर बना दिए टीन के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम की नाक तले रिज मैदान पर बना दिए टीन के स्टॉल
विज्ञापन
हेरिटेज जोन में एक सरकारी विभाग ने खड़ा कर दिया लोहे का नढांचा, लोगों ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पद्मदेव परिसर में स्टॉल लगाने के नाम पर लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। हेरिटेज जोन होने के बावजूद इस क्षेत्र में टीन के शेड तैयार किए जा रहे हैं। नगर निगम नाक तले हो रहे इस निर्माण से बेखबर है। निगम के अनुसार एक सरकारी महकमे को यहां स्टॉल लगाने के लिए मंजूरी दे रखी है। नगर निगम ही यहां स्टॉल लगाने के लिए मंजूरी देता है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र हेरिटेज जोन में आता है। यहां किसी भी तरह के स्टॉल लगाने या निर्माण के लिए नगर निगम के अलावा स्टेट हेरिटेज कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ती है। सरकारी महकमें ने स्टॉल की आड़ में यहां टीन के शेड खड़े कर दिए हैं। उधर, निगम की वास्तुकार शाखा का कहना है कि इसकी मंजूरी नहीं ली गई है। लोगों का कहना है कि नगर निगम खुद अवैध निर्माण करवा रहा है। भले ही यह ढांचा अस्थायी हो, लेकिन हेरिटेज जोन में इस तरह के निर्माण की मंजूरी नहीं दी जा सकती। पहले भी रिज मैदान पर स्टाॅल लगाने के लिए टेंटनुमा दुकानें तैयार की जाती हैं, लेकिन इस बार यहां टीन के शेड लगाए जा रहे हैं।
--
खेल परिसर में भी लग चुके हैं टीन के शेड
इससे पहले शहर के कोर एरिया और हेरिटेज जोन में शामिल माल रोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में भी टीन के शेड बनाने का मामला सामने आया था। उस समय नगर निगम ने खेल विभाग को तुरंत इस निर्माण को हटाने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों का पालन नहीं हुआ और अभी तक परिसर में यह शेड सजे हैं।
--
कोट
नगर निगम के कार्यकारी संयुक्त आयुक्त डॉ. नीरज मोहन ने कहा कि एक सरकारी महकमे को यहां स्टॉल लगाने के लिए अनुमति दी गई है। स्टॉल के लिए लोहे के स्ट्रैक्चर खड़े करने की सूचना के बाद एपी शाखा की टीम को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।