फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tilakraj became the president of the urban unit of SFI

Shimla News: तिलकराज बने एसएफआई की शहरी इकाई के अध्यक्ष

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tilakraj became the president of the urban unit of SFI
शिमला। एसएफआई की शिमला शहरी इकाई का 24वां वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को चितकारा पार्क कैथू में आयोजित किया गया। सम्मेलन में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 23 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें तिलकराज अध्यक्ष और प्रवेश को सचिव चुना गया। इसके अलावा आठ सदस्यीय सचिवालय का गठन किया गया जिसमें कुशल, प्रवेश और कृतिका को सह सचिव तथा हिमांशु, अक्षद और सुहानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई शिमला जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। जिला सचिव पवन ने संगठन की पिछले एक वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की। सम्मेलन में डीवाईएफआई शिमला शहर के अध्यक्ष शाहबाज खान भी मौजूद रहे। सीआईटीयू जिला सचिव रमाकांत मिश्रा ने संगठन के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन के समापन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तिलक राज और सचिव प्रवेश ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर बात रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article